कोरोना: देश में अब तक 46 हजार 437 केस

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 46 हजार 437 हो गई है। सोमवार को सबसे ज्यादा 3656 संक्रमित बढ़े। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1567 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसके साथ ही कल देश में सबसे ज्यादा 1084 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए। महाराष्ट्र के अलावा गुजरात में 376, दिल्ली में 349, राजस्थान में 175, पंजाब 130, उत्तरप्रदेश में 121, तमिलनाडु में 527 और मध्यप्रदेश में 105 नए मरीज मिले। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 46 हजार 483 हैं। 32 हजार 188 का इलाज चल रहा है। 12 हजार 726 ठीक हो चुके हैं और 1568 की मौत हुई।